फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man shot

पैसों के विवाद में युवक को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
young man shot
गजरौला/ मुरादाबाद। गजरौला में चौपला के पास बुधवार शाम पैसों के लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग हो गई। एक युवक हाथ में गोली लगने से जख्मी हुआ है। घायल युवक को परिजनों ने मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गजरौला पुलिस का कहना है कि गोली लगने की सूचना आई थी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही परिजन युवक को ले गए। बकौल पुलिस परिजनों की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में मोहल्ला बस्ती निवासी नवीन वर्मा की चौपला चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान है। नवीन के भाई विपिन वर्मा ने बताया कि नवीन के ड्राइवर ने एक स्थानीय युवक से पैसे ब्याज पर लिए थे। वह ड्राइवर से बार- बार तकादा कर रहा था। नवीन ने आश्वासन दिया था कि वह अपने ड्राइवर से जल्द पैसे दिला देगा। आरोप है कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे आरोपी युवक बातचीत करने के बहाने नवीन वर्मा को दुकान से बुलाकर ले गया। ज्योति सिनेमा के पास दोनों में कहासुनी हो गई और आरोपी ने नवीन वर्मा के ऊपर गोली चला दी। गोली नवीन के दाहिने हाथ में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद होश में आने पर नवीन ने फोन करके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने नवीन वर्मा को घायल अवस्था में मुरादाबाद के सांई अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की परिजनों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है। सांई अस्पताल के चिकित्सक सौरभ कुमार ने बताया कि घायल नवीन वर्मा के दाएं हाथ में गोली लगी है। दाएं हाथ की दो अंगुली गायब हो गई हैं। अस्पताल की ओर से मझोला पुलिस को घटना की सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन उसे मुरादाबाद उपचार के लिए ले गए है। घटना की अभी तक शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में गोली लगने की बात को पुष्ट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीके शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed