{"_id":"663d6c60a2f69d43fd065c18","slug":"young-man-missing-after-two-and-a-half-months-of-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-397688-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ढाई माह पहले शादी.. फिर होन लगे इश्क के चर्चे, युवक को गया गायब, इल्जाम लगा प्रेमिका पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ढाई माह पहले शादी.. फिर होन लगे इश्क के चर्चे, युवक को गया गायब, इल्जाम लगा प्रेमिका पर
Fri, 10 May 2024 06:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:07 AM IST
सार
सिविल लाइंस इलाका निवासी युवक की शादी ढाई माह पहले हुई थी। इसके बाद उसके किसी युवती से प्रेम प्रसंग की चर्चा होने लगी। युवक अचानक 18 दिन पहले गायब हो गया। उसके परिजनों ने इसका इल्जाम कथित प्रेमिका पर लगाया है।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा निवासी इरशाद 22 अप्रैल से गुमशुदा है। ढाई माह पहले फरवरी में उसकी शादी हुई थी। इससे पहले गांव की ही एक युवती से उसके प्रेम संबंध के चर्चे थे। 18 दिन से गायब युवक के परिजनों ने कथित प्रेमिका पर शक जताया है।
विज्ञापन
पुलिस भी युवती व उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। काजीपुरा निवासी इम्तियाज का कांठ रोड स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज के सामने होटल है। उनके दो बेटे इरशाद व शुएब होटल का संचालन करते है।
विज्ञापन
ढाई महीने पहले इरशाद का निकाह संभल के थाना असमोली (मंसूरपुर) निवासी रोबिना से हुआ था। शादी से पहले गांव की एक लड़की के साथ उसके प्रेम के चर्चे आम हुए थे।
विज्ञापन
बात पुलिस चौकी तक पहुंच गई थी, वहां दोनों परिवारों में समझौता हुआ और बात किसी तरह खत्म की गई। इसके बाद परिजनों ने इरशाद का निकाह असमोली निवासी रोबीना से करा दिया था।
पिता इम्तियाज का कहना है कि 22 अप्रैल को इरशाद होटल पर रोटी बना रहा था, अचानक बिना बताए होटल से चला गया। रोटी खत्म हुईं तो उसे फोन कर जल्द वापस आने के लिए कहा। फोन पर इरशाद ने बताया था कि वह बाल कटवाने गया है और 10 मिनट में लौट आएगा।
इसके बाद वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने इरशाद के दोस्तों और रिश्तेदारों में उसका पता निकला लेकिन वह नहीं मिला। तीन दिन तक तलाश के बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
एसएसपी कार्यालय में शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को थाने में बुलाया। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया। बृहस्पतिवार को इम्तियाज ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है।