फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man ate poisonous substance

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
young man ate poisonous substance
मझोला थानाक्षेत्र निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव रसुलपुर निवासी आकाश ड्राइवर है। रविवार की सुबह नाश्ता करने के बाद परिवार के लोग बाहर चले गए थे। घर पर उसकी मां मिथलेश और आकाश घर पर थे। मां ने बताया कि आकाश करीब 12 बजे अपने कमरे में गया। इसके बाद काफी देर तक लौटा नहीं। कमरे में जाकर देखा तो वह बेसुध हालत में फर्श पर पड़ा था। उसके हाथ में जहरीले पदार्थ की शीशी थी। महिला ने घबराकर आसपास के लोगों को इकठ्ठा किया और आकाश को जिला अस्पताल लेकर गईं। आकाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला मिथलेश का कहना है कि परिवार में कोई विवाद भी नहीं था। परिवार के सदस्यों ने घटना के बारे में अन्य कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed