{"_id":"62869035f0f1b04847226e40","slug":"young-found-dead-in-home-city-news-mbd4286086154","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मृत अवस्था में मिला युवक, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मृत अवस्था में मिला युवक, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर में एक युवक का शव कमरे में मिला। तीन दिन से उसके मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। दुर्गंध आने पर युवक के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पड़ोसी के मकान की छत से मकान में दाखिल हुई तो युवक मृत अवस्था में पड़ा था। आशंका जताई जा रही है उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। फंदे की रस्सी टूटने की वजह से उसकी लाश नीचे गिर गई थी।
पुलिस के मुताबिक, मझोला के गांगन वाली मैनाठेर निवासी मोनू(30) मजदूरी करता था। पांच साल पहले सहारनपुर निवासी युवती से उसकी शादी की थी। दो साल पहले पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। गांगन वाली मैनाठेर में वह परिवार से अलग दूसरे मकान में रहता था। तीन दिन से मोनू दिखाई नहीं दे रहा था। मोनू के पिता राम किशोर अपनी पत्नी रामवती को साथ लेकर मोनू को देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि चौखट के पास तक खून बह रहा था। अंदर से दुर्गंध भी आ रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसी की छत से मोनू के मकान में दाखिल हुए। तब देखा कि मोनू के शरीर का आधा हिस्सा बेड और आधा हिस्सा फर्श पर पड़ा था। पंखे पर बंधी रस्सी टूटी थी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि युवक का शव कमरे के अंदर मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।