{"_id":"628690f0468aa235894bbfd9","slug":"young-died-in-road-accident-city-news-mbd428609050","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। पैपटपुरा में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
हादसे में जान गंवाने वाला अजय (18) मझोला के गांगन वाली मैनाठेर निवासी था। अजय मजदूरी करता था। छोटे भाई विजय ने बताया कि बुधवार को गांव में एक व्यक्ति के मकान पर लेंटर डालने का कार्य चला था। यहां अजय ने मजदूरी की थी। बुधवार को अजय अपने दोस्त संजय और तोर सिंह के साथ बाइक से घूमने निकला था। बताया जा रहा है कि मझोला थानाक्षेत्र में पैपटपुरा में रात करीब दस बजे बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि अजय के साथ कोई घटना हुई है। हादसे में केवल अजय को ही चोट आई थी, जबकि उसके साथ बाइक पर मौजूद अन्य दोनों युवक सुरक्षित रहे। मझोला थाना प्रभारी धनजंय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के आरोपों की भी जांच करा ली जाएगी।