फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young council member dies of a heart attack

Moradabad News: युवा सभासद की हार्टअटैक से जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Young council member dies of a heart attack
अगवानपुर। अगवानपुर में शुक्रवार की रात सभासद मो. सलमान (30) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के दौरान साथी सभासदों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। अचानक पीछे को गिरने से अन्य सभासद घबरा गए। आनन-फानन में उनको कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सभासद की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अगवानपुर नगर पंचायत के मोहल्ला ढाप निवासी मो सलमान (30) वार्ड 4 से सभासद थे। परिवार में पांच भाई और 3 बहनें हैं। दो भाई और तीन बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार में दो से छोटे और दो भाइयों से बड़े सलमान की शादी की तैयारी थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात सभासद शमी निवासी मोहल्ला कुरैशियान की छत पर बैठे थे। इस दौरान अन्य कई सभासद मौजूद थे। सभी सभासद आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। सलमान भी मजाक कर रहा था। इस दौरान सलमान को अचानक से दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद वह पीछे फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए। उनके दौरे को कोई नहीं समझा लेकिन एक सभासद ने उनको उठाने का प्रयास किया तो सलमान के पैर अकड़े हुए थे। सभी लोग आनन-फानन में उनको लेकर कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंच गए।डॉक्टरों ने उनको बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।उनकी मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया।घटना की सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंच गए। लेकिन मौत के बाद शव घर ले आए। शनिवार को सभासद के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। घटना के बाद परिवार और नगर में शोक का माहौल था। इस दौरान नपं अध्यक्ष गुलरेज खान समेत सभासद सभी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed