{"_id":"5a1a79514f1c1b156b8b855a","slug":"yogi-says-land-graver-will-go-to-jail-in-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी बोले - भूमाफिया से होगी रिकवरी, जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी बोले - भूमाफिया से होगी रिकवरी, जाएंगे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुरादाबाद पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में भूमाफिया को चेताया कि वह बच नहीं पाएंगे। प्रदेश के भूमाफिया अपनी खैर मनाएं, क्योंकि जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश सरकार की जिन जमीनों पर उन्होंने कब्जा किया है उसकी रिकवरी उनसे कराई जाएगी। सीएम बोले, प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। पुलिस लगातार एनकाउंटर कर अपराधियों को ठिकाने लगा रही है। अपराधियों में कानून का भय है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अपने चुनावी भाषण में मुरादाबाद वासियों को रिझाने के लिए उन्होंने पीतल उद्योग के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के पीतल उद्योग को नई नीति से जोड़कर आगे बढ़ाने का काम करेंगे, जिससे मुरादाबाद प्रगति कर सके। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा - सपा-बसपा ने पिछले 15 सालों में गर्त में डाला। कैराना की घटना प्रदेश में दोहराई नहीं जाएगी। भाजपा जनता के विकास में लगी है। पिछले आठ महीने इसका सुबूत है। जनता उसे समझ रही है और भाजपा के साथ खड़ी है।
मंच पर पहुंचते ही योगी ने भारत माता की जय के नारे के साथ लोगों को अपनी ओर मुखातिब कराया। करीब आधा घंटे के भाषण में कोई विवादास्पद बात न कहते हुए योगी ने विपक्षियों और उनकी पूर्व की नीतियों पर निशाना साधा। भगवान राम के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाने से यहां भी मुख्यमंत्री ने कोई चूक नहीं की। उनकेे भाषण का समापन भी जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ। इससे पहले अपने भाषण में भी भगवान राम और आयोध्या को याद करते हुए उन्होंने कहा कि समय दूर नहीं जब प्रदेश में राम राज्य की स्थापना होगी। पूरे प्रदेश में अयोध्या जैसी दिवाली मनाई जाएगी, प्रत्येक जिला अयोध्या जैसा जगमगाएगा, 24 धंटे प्रदेश को बिजली मिलेगी।