फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   yatimakhana case Police took SP leader Virender Goyal on judicial remand

यतीमखाना प्रकरण: सपा नेता वीरेंद्र गोयल को न्यायिक रिमांड पर, पूछताछ शुरू

Mon, 09 Mar 2020 09:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
yatimakhana case Police took SP leader Virender Goyal on judicial remand
सांकेतिक तस्वीर
सपा सांसद आजम खां के करीबी और सपा नेता वीरेंद्र गोयल को पुलिस ने 26  फरवरी को गिरफ़्तार करने के बाद जेल भेज दिया था।कोतवाली पुलिस ने उनकी न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
विज्ञापन


जिसके बाद शनिवार को जज ने उनको 24 घंटे की रिमांड  को मंजूर कर दिया था। सोमवार को  कोतवाली पुलिस ने उनको अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सपा सांसद आजम खां ने परिवार समेत 26 जुलाई को कोर्ट में पेश होकर सरेंडर कर दिया था। इस दौरान सपा नेता वीरेंद्र गोयल पुलिस से उलझ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने उनको  यतीमखाना प्रकरण में आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया था। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस की ओर से यतीमखाना मामले में सपा नेता की दो दिन की रिमांड  के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शनिवार को  प्रभारी एडीजे-6 के धीरेंद्र कुमार ने एक  दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर कर दिया था। शहर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया सोमवार दोपहर को उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे यतीमखाना प्रकरण में सामान को बरामद करने की कोशिश जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed