फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Workers crushed in sugarcane trolley in Belwara mill

बेलवाड़ा मिल में गन्ने से भरी ट्रॉली से कुचला श्रमिक, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Workers crushed in sugarcane trolley in Belwara mill
मुरादाबाद। बेलवाड़ा स्थित राना शुगर मिल में आउट सोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान गन्ने से भरी ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। आनन-फानन मिलकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना भगतपुर टांडा के ग्राम दांडी दुर्जन निवासी दीपक (22) बेलवाड़ा स्थित राना शुगर मिल में आउटसोर्सिंग चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। रविवार वह मिल गेट स्थित तौल केंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। जीएम एचआर एससी गर्ग ने बताया कि करीब 12 बजे गन्ने से भरी ट्राली लेकर पहुंचे एक किसान ने उनसे ट्रॉली में बंधा रस्सा खोल कर टूल बाक्स में रखने को कहा। इस पर दीपक रस्सा खोलने के बाद टूल बाक्स में रख रहा था कि इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। जिसके चलते दीपक मौके पर गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचा कर चालक को ट्रैक्टर रोकने को कहा, लेकिन तब तक गन्ने से भरी ट्रॉली का पहिया दीपक के दोनों पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी दोनों टांगें बुरी तरह कुचल गईं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिलकर्मियों ने दीपक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जीएम (एचआर) ने बताया कि घायल श्रमिक के इलाज की पूरी व्यवस्था मिल प्रबंधन कर रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed