{"_id":"6a160a6f2114b4eeb80e936e","slug":"wood-worth-rs-269-crore-was-bought-and-sold-only-on-paper-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-911223-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: केवल कागजों में ही खरीदी और बेची गई 269 करोड़ की लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: केवल कागजों में ही खरीदी और बेची गई 269 करोड़ की लकड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीएसटी चोरी और सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने वाले गिरोह के सरगना पुनीत सिंह और उसके साथी इमदाद कुरैशी के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी। 500 पेज की चार्जशीट में पुनीत और उसके गिरोह का काला चिट्ठा लिखा गया है।
गिरोह ने फर्जी फर्म बनाकर 269 करोड़ रुपये की लकड़ी बेचने और खरीदने के बिल बनाए थे। फिर इन बिलों के जरिये 48 करोड़ रुपये का आईटीसी सरकार से वसूला गया था। इस गिरोह के लिए काम करने वाले सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
राज्यकर विभाग रेंज-बी मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह ने सिविल लाइंस थाने में 31 अक्तूबर 2025 को अल जजा ट्रेडर्स के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच एसआईटी ने की थी। जांच और साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने टीम ने 27 फरवरी को आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मधु नगर ताल फिरोज खान नई आबादी निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उसने पूछताछ में बताया था कि सात साल पहले वह दिल्ली में कपड़े की दुकान पर काम करता था। यहां सिद्दीकी नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। सिद्दीकी ने उसकी पत्नी मेघा के नाम से फर्म बनाकर जीएसटी नंबर ले लिया था। इसके बदले में उसे बीस हजार रुपये दिए थे लेकिन बाद में रुपये देने बंद कर दिए थे। पुनीत ने कपड़े की दुकान से काम छोड़ दिया और जीएसटी कार्यालय से पासवर्ड और जीएसटी नंबर हासिल कर लिया था।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी, बेटी और अन्य लोगों के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर लकड़ी की खरीद फरोख्त की थी। इसके लिए उसने अपने साथ रामपुर के बाजार नरुल्लागंज निवासी इमदाद कुरैशी को शामिल किया था। एसआईटी ने इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें दावा किया गया है कि पुनीत और उसका साथी अलग अलग तारीखों में 48 करोड़ रुपये सरकार से ले चुका था।
करीब 500 पेज की चार्जशीट में 30 गवाह बनाए गए हैं साक्ष्यों के तौर पर दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक्स साक्ष्य, डिजिटल साक्ष्य, वीडियो बयान को भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी जांच चल रही है। उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।