फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women try to commite suicide in front of SSP

जहर की शीशी लेकर एसएसपी के सामने पहुंची महिला, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
women try to commite suicide in front of SSP
मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र की एक महिला सोमवार सुबह एसएसपी अमित पाठक के सामने ही जहर की शीशी लेकर पहुंच गई। उसने पाकबड़ा पुलिस पर आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शांति भंग में उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर में सोमवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी देने वाली महिला ममता पत्नी विजय पाल पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गिंदौड़ा गांव निवासी है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसमें उसने कहा कि 22 जून को शाम पांच बजे खेत पर पहले से मौजूद चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। महिला ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पाकबड़ा पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। चार जुलाई को भी आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। उसकी बेटी की एक साल की बेटी भी आरोपियों ने छीन ली थी। अपनी बात कहते हुए महिला ने जहर की शीशी निकाल ली। महिला कहने लगी कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह यहीं जहर खाकर यहीं आत्महत्या कर लेगी। महिला की इस धमकी से एसएसपी दफ्तर में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने महिला से जहर की शीशी छीन ली। एसएसपी अमित पाठक ने महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह को तुरंत दफ्तर बुलाया और महिला ममता को थाने भिजवा दी। पुलिस ने महिला का शांति भंग में चालान कर दिया है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अगर कोई झूठा प्रार्थना लेकर आएगा या इस तरह की हरकत करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झूठे शिकायती पत्र देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में पता चला रूपयों का विवाद
मुरादाबाद। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि महिला का अपने देवर से रूपयों को लेकर विवाद है। महिला के ससुर ने लोन लिया था। ससुर की मृत्यु के बाद महिला के पति और देवर को बैंक का लोन चुकाना था। इसी विवाद को लेकर विवाद हुआ था। महिला चाहती थी कि देवर ही बैंक की रकम चुकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed