{"_id":"5fb568378ebc3e9be55bc41c","slug":"women-died-in-suspecious-condition-moradabad-news-mbd369767220","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा,पति-ससुर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा,पति-ससुर हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी पर तहसीलदार और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के सामने फिर से हंगामा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति, ससुर और दो ननदों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया।
बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई निवासी विनीत की पत्नी प्रियंका (26) ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर संभल जिले के थाना नखासा के गांव ईसापुर सुनवारी निवासी प्रियंका के परिजन भी यहां आ पहुंचे। उन्होंने प्रियंका की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। हंगामा कर रहे मायके वालों को समझाकर शांत कराया। मृतका के भाई कुंवरपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व विनीत पुत्र शंकरलाल से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को परेशान किया जाता था। मंगलवार की शाम को प्रियंका भैयादूज के उपरांत यहां आई थी। बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि प्रियंका की मौत हो गई है। मायके वाले ससुराल वालों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर तहसीलदार सदानंद सरोज भी यहां आ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाना चाहा तो फिर से हंगामा हो गया। देर शाम इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विनीत, ससुर शंकर, ननद बबीता और सरिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।