फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women died after 10 month of marraige

शादी के दस माह बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:57 PM IST
सार

थानाक्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई।सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
women died after 10 month of marraige

विस्तार

पाकबड़ा। थानाक्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी कृपाल सिंह ने अपनी बेटी रीना ( 25) की शादी दस माह पहले मौढ़ा तैय्या निवासी विक्रम के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों ने विवाद होने लगा था। मायके वालों का आरोप है कि पति विक्रम, जेठ चमन, जेठानी कविता व ननद प्रवेश व सास ससुर आये दिन दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करते रहते थे। मृतका के भाई चंद्र किशोर ने बताया कि मंगलवार की रात तकरीबन चार बजे विक्रम ने फोन करके बताया की रीना की तबीयत बहुत खराब है, जबकि रात रीना से मेरी बात हुई थी। तब उसने तबीयत खराब होने की कोई जानकारी नहीं दी थी। बुधवार सुबह चार बजे विक्रम ने बताया कि रीना की हालत ज्यादा खराब हो गई है। तुम सब लोग आ जाइए और फोन काट दिया। तब विक्रम को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन नही उठाया। सुबह सात बजे मायके वाले ससुराल में पहुंचे तो रीना मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी और सीओ हाईवे देश दीपक सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। रीना के भाई चन्द्रकिशोर ने पुलिस को पति विक्रम, जेठ चमन, जेठानी कविता, ननद प्रवेश और सास ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed