{"_id":"6aad9eb1627434bdaf0255ce","slug":"women-and-young-entrepreneurs-get-a-platform-at-the-trade-show-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-996358-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेड शो में महिला और युवा उद्यमियों को मिला मंच, 78 कारोबारी बढ़ाएंगे पीतल नगरी का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेड शो में महिला और युवा उद्यमियों को मिला मंच, 78 कारोबारी बढ़ाएंगे पीतल नगरी का मान
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतल नगरी के हस्तशिल्प और मेटल आर्टवेयर को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए जिले के 78 कारोबारी ग्रेटर नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले आयोजन में 42 नए निर्यातक पहली बार विदेशी खरीदारों के सामने अपने उत्पाद पेश करेंगे। इसके अलावा 14 निर्यातक, 12 ओडीओपी और 10 एमएसएमई, महिला एवं युवा उद्यमियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार के अनुसार, ट्रेड शो में देश-विदेश के खरीदार और विजिटर पहुंचेंगे। इससे मुरादाबाद के निर्यातकों को नए बाजार तलाशने और विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क का अवसर मिलेगा। नए निर्यातकों की बड़ी संख्या को इस बार की खास भागीदारी माना जा रहा है। हॉल नंबर 14 में मुरादाबाद के 42 नए निर्यातक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि हॉल नंबर नौ में ब्रास और मेटल क्राफ्ट से जुड़े 12 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पारंपरिक दस्तकारी और उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं हॉल नंबर 10 में एमएसएमई, महिला और युवा उद्यमियों के 10 स्टॉल होंगे। इनमें नए उत्पादों और कारोबारी प्रयोगों को जगह दी जाएगी।
00
चार देशों की होगी भागीदारी
-ट्रेड शो में रूस, सिंगापुर, वियतनाम और ऑस्ट्रिया साझीदार देशों के रूप में शामिल होंगे। हस्तशिल्प के साथ टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, एआई और नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। जिला उद्योग केंद्र के अनुसार, विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क होने से नए कारोबार के लिए अवसर मिलेंगे।