{"_id":"664a9ac94641b3248908eb56","slug":"womans-body-found-hanging-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-404155-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव इनायत नगर में रविवार को हरितेश (30) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव इनायत नगर निवासी अतेंद्र चौहान की शादी 2020 में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर कुंडा थाना क्षेत्र निवासी हरितेश (30) के साथ हुई थी। अतेंद्र चौहान के आठ माह का बच्चा भी है। रविवार को हरितेश ने दुपट्टे से फंदा बनाया और उसे ड्रेसिंग रूम के कुंदे में अटका कर लटक गई। जानकारी मिलने पर हरितेश के मायके वाले मौके पहुंचे और घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर सीओ राजेश कुमार तिवारी व कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतरवाया। वहीं मायके वालों के आने पर महिला के ससुराल वाले और पति घर से चले गए। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं गांव में महिला के आत्महत्या करने के पीछे कोई घरेलू विवाद होने की चर्चा है।
उधर, हरितेश के पिता ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा निवासी हरी सिंह ने हरितेश के पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। हरी सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी बेटी हरितेश का उत्पीड़न कर रहे थे। इसके चलते ही हरितेश की मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।