फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman slits neck of her two sons with a sharp weapon one dies other condition is critical

हत्यारन मां: मुरादाबाद में महिला ने धारदार हथियार से रेत दी अपने दो मासूम बेटों की गर्दन, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Sat, 07 Aug 2021 04:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 04:10 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, घोसीपुरा निवासी देवेंद्र पीतल फर्म में पैकिंग का ठेकेदार है। परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा दो बेटे दक्ष (8) और आदर्श उर्फ नक्ष (4) हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र को फर्म से समय पर पैसा नहीं मिलता है। इसी को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर कलह होती रहती है।

विज्ञापन
Woman slits neck of her two sons with a sharp weapon one dies other condition is critical
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में शनिवार दोपहर ऐसी भयानक वारदात हुई। जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल उठेगा। यहां एक मां ने बड़ी ही बेदर्दी से अपने दो मासूम बेटों की चाकू से गर्दन रेत दी। जिसमें छोटे बेटे आदर्श उर्फ नक्ष (4) की मौत हो गई, जबकि बडे बेटे की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


इसके बाद महिला ने अपनी भी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घायल महिला और उसके एक बेटे को दिल्ली रोड स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया है। समाज को झकझोर देने वाली यह सनसनीखेज वारदात शनिवार दोपहर करीब बारह बजे की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घोसीपुरा निवासी देवेंद्र पीतल फर्म में पैकिंग का ठेकेदार है। परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा दो बेटे दक्ष (8) और आदर्श उर्फ नक्ष (4) हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र को फर्म से समय पर पैसा नहीं मिलता है। इसी को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर कलह होती रहती है। प्रीति चाहती थी कि उसका पति ठेकेदारी छोड़कर कोई और काम करे, मगर देवेंद्र इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी उनके बीच विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रीति ने गुस्से में आकर अपने दोनों बेटों की चाकू से गर्दन रेत दी। इस घटना में छोटे बेटे आदर्श उर्फ नक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। इसके बाद महिला ने चाकू से अपनी गर्दन पर भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। इसके बाद गांव के अन्य लोग भी आ गए। 

पुलिस और एंबुलेंस 108 सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल मां बेटे को मूंढापांडे के सरकारी असप्ताल भिजवा दिया गया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को प्रीति और उसके बड़े बेटे दक्ष को पाकबड़ा स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। 


पति व परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल महिला और उसके बेटे का उपचार चल रहा है। छोटे बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed