फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman's dead body hanged, maiden accused of murder

महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body hanged, maiden accused of murder
संभल। मोहल्ला लाडम सराय में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खि लाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार की सुबह संभल कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय में पूजा पत्नी राजेंद्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पति ने इसकी जानकारी ससुरालियों को दी। मौके पर पहुंचे ससुरालियों ने हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची तो असमोली के गांव पाली की मढैया निवासी महिला के पिता ने बताया कि पूजा की शादी पांच वर्ष पहले लाडम सराय निवासी राजेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी का पति व उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि महिला के पति राजेंद्र, ससुर ओमप्रकाश और सास ओमवती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed