{"_id":"664a9999396739b374099034","slug":"woman-riding-bike-dies-after-being-crushed-by-truck-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-404101-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पोते को दवा दिलाने जा रही बुर्जुग बाइक से गिरी, ऊपर से निकल गया ट्रक, पति भी कुछ न कर सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पोते को दवा दिलाने जा रही बुर्जुग बाइक से गिरी, ऊपर से निकल गया ट्रक, पति भी कुछ न कर सका
Mon, 20 May 2024 06:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:00 AM IST
सार
ठाकुरद्वारा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ पोते को दवा दिलवाने के लिए अस्पताल जा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में हुए हादसे के बाद परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
ठाकुरद्वारा में कमलापुरी-डिलारी मार्ग पर गांव कालाझांडा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से आयशा (50) की मौत हो गई। आयशा पति कय्यूम अली के साथ बाइक से छह माह के पोते को ठाकुरद्वारा दवा दिलाने आई थी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटते समय हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला ।डिलारी थाना क्षेत्र के गांव शुमाल खेड़ा निवासी कय्यूम अली रविवार को पत्नी आयशा और अपने छह माह के पोते को दवा दिलाने के लिए बाइक से ठाकुरद्वारा आया था।
विज्ञापन
दोपहर करीब 2:30 बजे दवा दिलाकर वे बाइक से घर लौट रहे थे। कमलापुरी-डिलारी मार्ग पर गांव कालाझांडा के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कय्यूम की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आयशा बाइक से नीचे गिर गई और आयशा के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया।
विज्ञापन
वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से आयशा को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के मौत की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे। वहीं परिजनों ने आयशा का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। साथ ही सरकारी अस्पताल ठाकुरद्वारा के सामने निजी एंबुलेंस को पोस्टमार्टम से जाने के लिए रोक लिया।
इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। आयशा के पति कय्यूम ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। आयशा की मौत से उनके बेटे सद्दाम, जैनुल, नाजिम और मोहम्मद कासिम, बेटी यासमीन, गुलअफशा और सायदा सदमे में हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
बच्चे और दादा को नहीं आई खरोंच
दुर्घटना में आयशा की मौत हो गई, लेकिन उसके छह माह के पोते और पति को दुर्घटना में खरोंच तक नहीं आई। ट्रक की टक्कर से सिर्फ आयशा ही सड़क पर गिरी थी और ट्रक के पहिये के नीचे आने से कुचलकर आयशा की मौत हो गई थी।