{"_id":"6aa9ad1b0d3da48dbb085755","slug":"woman-raped-after-being-made-to-consume-an-intoxicating-substance-by-another-woman-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-994180-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 4.5 लाख रुपये के साथ गहने हड़प लिए। पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में मझोला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मझोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रामबहादुर रिश्तेदार है। एक दिन वह शाहपुर तिगरी गई थी। इस बीच रामबहादुर ने अपने घर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी पत्नी, बेटा ने चुपके से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। लोकलाज के डर से उसने कहीं शिकायत नहीं की। कुछ दिनों बाद में आरोपी रामबहादुर, उसकी पत्नी, बेटा और उसकी बेटी आदि ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अलग-अलग रंगदारी मांगना शुरू किया।
आरोपी उससे अभी साढ़े चार लाख रुपये नकदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात हड़प चुके हैं। इतनी रकम लेने के बाद भी आरोपियों की लालच और बढ़ गई। आरोपियों ने अपने साथ कटघर क्षेत्र के गढ़ी मेहमूदपुर निवासी सूरज और पवन को भी अपने साथ मिला लिया। इसके बाद आरोपियों ने पांच लाख रुपये और रंगदारी मांग की। धमकी दी कि अपना मकान बेच कर पांच लाख दे दो अन्यथा वीडियो वायरल कर देंगे। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना की विवेचना कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।