फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman murdered in Hasanpur by slitting her throat, body found in plot

UP: लापता महिला की गर्दन काटकर हत्या... घरों में खाना बनाने का काम करती थी वो; यहां मिला शव

Tue, 28 Oct 2025 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Oct 2025 11:06 AM IST
सार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रीना (30) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव रहरा–हसनपुर मार्ग पर तीसरा मिल के पास खाली प्लॉट में मिला। रीना घरों में खाना बनाने का काम करती थी, जबकि उसका पति कुंवरपाल राज मिस्त्री है। 

विज्ञापन
Woman murdered in Hasanpur by slitting her throat, body found in plot
amroha murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रहरा हसनपुर मार्ग पर तीसरा मिल के नजदीक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


महिला के बच्चों और पति ने घटना स्थल पर पहुंचकर हसनपुर के मोहल्ला कोट पूर्वी कुम्हारान निवासी रीना (30) के रूप में शव की शिनाख्त की। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि महिला घरों में खाना बनाने का कार्य करती थी जबकि उसके पति कुंवरपाल राज मिस्त्री का काम करते हैं। महिला सोमवार की देर शाम से अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman murdered in Hasanpur by slitting her throat, body found in plot
अमरोहा में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
खाली प्लाट में मिला महिला का शव
मंगलवार की सुबह रहरा हसनपुर मार्ग पर तीसरा मिल के नजदीक खाली प्लाट में महिला का शव मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था हालांकि गर्दन धड़ से अलग नहीं हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीओ दीप कुमार पंत घटनास्थल पर पहुंच गए। 

उन्होंने जांच पड़ताल की। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिला ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं। जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। तीन बेटों में दो बेटे दिव्यांग हैं। 

Woman murdered in Hasanpur by slitting her throat, body found in plot
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
महिला की गर्दन काट कर हत्या
बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि महिला की गर्दन काट कर हत्या हुई है। महिला की शिनाख्त हो गई है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जा जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed