फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman injured in accident dies during treatment

Moradabad News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Sun, 26 Oct 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in accident dies during treatment
सूरजननगर (मुरादाबाद)। बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल कनकपुर गांव निवासी सर्वेश रानी (54) की शुक्रवार को मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव कनकपुर निवासी सर्वेश रानी भाईदूज पर पति के साथ बाइक से अपने मायके मलकपुर गई थीं, वहां से भाई का तिलक कर वापस घर आ रही थीं। इसी दौरान सुरजन नगर-डिलारी मार्ग पर लालपुर पीपलसाना में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार युवक उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सर्वेश सिर में अधिक चोट लगने के कारण बेहोश हो गई थीं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से सर्वेश को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया था। शुक्रवार की रात मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सर्वेश की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का शनिवार की शाम गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed