फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman hangs on second floor railing, video goes viral

महिला दूसरी मंजिल की रेलिंग पर लटकी, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs on second floor railing, video goes viral
महिला दूसरी मंजिल की रेलिंग पर लटकी, वीडियो वायरल
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद खुदकुशी की कोशिश में कदम उठाने की चर्चा
मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला जिगर कॉलोनी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रह रही एक महिला के रेलिंग से लटकने का वीडियो रविवार को वायरल होने से शहर में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों का कहना है कि पति से मामूली विवाद के बाद महिला खुदकुशी के इरादे से रेलिंग से लटकी थी, पति और पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। हालांकि महिला ने पति से किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दंपती किराए का मकान खाली कर जा चुका है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

शहर में रविवार को एक महिला का मकान की दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटकने और कुछ लोगों का उसके हाथ पकड़ कर ऊपर खींचते हुए बचाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो देखने वालों ने इसकी पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी में रहने वाले एक दंपती के रूप में की। इसके बाद चर्चाओं का दौर गर्म हो गया। अनुमान लगाए जाने लगे कि महिला की पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई होगी, इससे नाराज होकर उसने रेलिंग से लटक कर जान देने का प्रया किया लेकिन पति और पड़ोसियों ने उसे बचा लिया। महिला के रेलिंग पर लटके होने की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी घर से बाहर निकल आए, उनमें से ही किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इस संबंध में महिला व उसके पति ने किसी तरह के आपसी विवाद की बात से इनकार किया। महिला ने कहा कि हंसते-खेलते समय हल्का चक्कर आने से वह रेलिंग से लटक गई थी। पति ने भी हंसी खेल में ऐसा होने की बात कही। लेकिन पास-पड़ोस के लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी का सुबह विवाद हुआ था। उसके बाद ही महिला ने यह कदम गुस्से में उठाया। बताया जाता है कि मकान स्वामी ने भी इस पर दंपती से एतराज जताया। इसके बाद पति-पत्नी ने किराये का मकान खाली कर दिया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पति-पत्नी दोनों अलग-अलग धर्म के हैं। उनकी तीन साल की एक बेटी भी है। महिला का पति शहर में कपड़े की एक दुकान पर सेल्समैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed