{"_id":"68e187e6100a0eb57509159a","slug":"woman-granted-divorce-for-not-fulfilling-dowry-demands-case-filed-against-six-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-744559-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक, छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक, छह पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र की महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
मझोला थानाक्षेत्र के टीला जयंतीपुर निवासी महक ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2025 को करूला जयंतीपुर फरदीन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। देवर रिहान, ननद रुखसार, महक और सास नरगिस ने भी मारपीट की। करीब दो माह पहले फरदीन ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह पर केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो