{"_id":"65f37eddb302ecdcf9060e44","slug":"woman-filling-water-from-hand-pump-hit-by-car-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-363386-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: हैंडपंप से पानी भर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरी, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: हैंडपंप से पानी भर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरी, मौके पर ही मौत
Fri, 15 Mar 2024 04:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:19 AM IST
सार
ठाकुरद्वारा में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। इससे हैंडपंप भी टूट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
बीकानेर में कार हादसा।
- फोटो : social media
विस्तार
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के भायपुर निवासी छोटी (55) की बुधवार शाम करीब 6:30 बजे कार की टक्कर से मौत हो गई। छोटी घर के पास ही सरकारी हैंडपंप से पानी भर रही थी। कार की टक्कर से हैंडपंप भी क्षतिग्रस्त हो गया। थाना क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी नफीस अहमद की पत्नी छोटी बुधवार शाम घर के पास ही सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान असलतपुर रोड की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई। कार ने छोटी को टक्कर मार दी। जिससे छोटी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी गांव में पहुंची और हादसे के बारे में जानकारी दी। उधर, बृहस्पतिवार सुबह नफीस अहमद ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
छोटी के पति नफीस का आरोप है कि करीब चार महीने पहले पानी की निकासी को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हो हुआ था। मामले को लेकर उसने एसडीएम से शिकायत भी की थी। नफीस का आरोप है कि इसी को लेकर रंजिश में आरोपियों ने दुर्घटना का रूप देकर उसकी पत्नी की हत्या की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।