फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies after falling from bike

Moradabad News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सड़क हादसे में चलती बाइक से गिरकर एक और महिला की मौत हो गई। मात्र आठ दिन में तीन महिलाएं चलती बाइकाें से गिरकर अपनी जानें गंवा चुकी हैं।
सोनकपुर थाना क्षेत्र के आजमनगर चौपड़ा निवासी महरूल निशा (58) बाइक से गिरकर गंभीर घायल हुई थीं। सिर में गंभीर चोट आने पर उनको इलाज के लिए परिजन मुरादाबाद को ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। हादसा नागलिया मशकूला आजम नगर चौपड़ा संपर्क मार्ग पर हुआ है। महिला मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती बीमार रिश्तेदार को देखकर अपने घर को लौट रही थी। उसने गांव के ही एक युवक नगलिया मशकूला के अड्डे से घर को आने के लिए बाइक पर लिपट ली थी। वहीं बुधवार सुबह महिला के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस हादसे से पहले यानि छह दिन पहले मुरादाबाद आगरा हाईवे पर दवाई लेने को बेटे के साथ मुरादाबाद जा रही बीमार महिला रुखसाना निवासी ग्राम हरियाना थाना कुंदरकी भी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गईं थी जिसको इलाज के दौरान मुरादाबाद के ही निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं आठ दिन पहले क्षेत्र में ही डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर बीमार बेटी को दवाई दिलाने को पति सुलेमान के साथ जा रही क्षेत्र के ग्राम यूसुफपुर नगलिया निवासी नरगिस भी चलती बाइक से गिरकर मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed