फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman constable attacked in broad daylight, thrown into drain

Moradabad News: महिला सिपाही पर दिनदहाड़े हमला, नाली में गिराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman constable attacked in broad daylight, thrown into drain
मुरादाबाद। शहर में तैनात महिला सिपाही पर शनिवार की दोपहर कई लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट के दाैरान हमलावरों ने गर्दन पकड़कर नाली में डाल दिया और जान से मारने की कोशिश की। सिपाही के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर चार नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला सिपाही चक्कर की मिलक क्षेत्र में रहती हैं। सिपाही ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे किसी काम से मकान मालिक के घर जा रही थीं। चक्कर की मिलक तिराहा पर छह युवक खड़े थे। इनमें चक्कर की मिलक निवासी इरफान और सालिम भी थे। आरोपी बाइक लेकर उसके पास आए।
विज्ञापन

उन्होंने महिला सिपाही से बाइक स्टार्ट करने के लिए कहा। मना करने पर एक युवक ने सिपाही के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी गर्दन पकड़ ली और घसीटकर नाली की ओर ले गए। तभी उनके अन्य साथी आ गए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी गर्दन पकड़कर नाली में डाल दी। नईम ने उसके साथ छेड़खानी की। हमलावरों ने सिपाही के पेट पर भी कई वार किए और सिर दीवार से लड़ा दिया, जिससे खून बहने लगा। नईम की बहन ने भी गाली-गलौज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही ने जब बताया कि वह पुलिस में है तब आरोपी भाग गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। सिविल लाइंस पुलिस ने इरफान, सालिम, नईम और नईम की बहन के साथ ही छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-------------
वायरल वीडियो में मुकाबला करती दिखी महिला सिपाही
मुरादाबाद। शहर में तैनात महिला सिपाही का शोहदे से अकेले दो-दो हाथ करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक बाइक रोककर सिपाही से पहले बहस करता है। फिर युवक सिपाही से हाथापाई कर उसे धक्का देकर गिरा देता है। महिला सिपाही भी आरोपी से डटकर मुकाबला करती दिखी रही हैं। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला सिपाही ने आरोपी के साथ उसके अन्य साथी भी थे। घटना के समय आसपास कई लोग थे लेकिन किसी ने बचाव नहीं किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने भी सक्रियता नहीं दिखाई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला सिपाही का केस दर्ज हो गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस इस मामले में दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed