फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman caught stealing silver chain from shop; police question her.

Moradabad News: दुकान से चांदी की चेन चुराती महिला पकड़ी, पुलिस ने की पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman caught stealing silver chain from shop; police question her.
बिलारी। नगर के सराफा बाजार में एक दुकान से गहने चुराती महिला रंगेहाथों पकड़ ली गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की। इस दौरान कई अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की वीडियो पुलिस को दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद एक सराफ की दुकान में महिलाओं की भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला ग्राहक के रूप में दुकान में पहुंची। महिला ने चांदी की एक चेन खरीदने के बहाने से उठा ली। जैसे ही दुकानदार का ध्यान बंटा, उसने चेन अपने बैग में रख ली और दो मिनट बैठने के बाद दुकान से निकलने लगी। तभी दुकानदार की नजर महिला पर पड़ी। दुकानदार ने शक पर महिला को रोक लिया और अपने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें महिला चांदी की चेन अपने बैग में रखती दिखाई दी। इस दौरान शोर शराबा होने पर अन्य दुकानदार भी आ गए। इस दौरान तीन अन्य सराफा दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी अपने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की वीडियो दिखाई। उसमें भी यही महिला दुकानों से गहने चोरी करती स्पष्ट दिख दी। पुलिस ने जब मौके पर जाकर महिला से पूछताछ की तो वह अपना नाम और गांव का नाम बताए बिना स्वयं को मानसिक कमजोर दिखाने के लिए नाटक करने लगी। बाद में महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed