{"_id":"6283f59f2535f6438f05c308","slug":"woman-blackmailing-taxi-driver-city-news-mbd4283670184","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक को ब्लैकमेल कर रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक को ब्लैकमेल कर रही महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी चालक को ब्लैकमेल कर रही महिला
क्रासर
- मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। नोएडा के टैक्सी चालक ने शहर की एक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला उसे दो लाख रुपये न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में कर कार्रवाई की मांग की है।
नोएडा निवासी टैक्सी चालक के मुताबिक दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके एक रिश्तेदार ने उसकी मुलाकात मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला से कराई थी। महिला ने बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह दूसरी शादी करने को तैयार है। एक माह पहले टैक्सी चालक ने महिला से शादी कर ली और उसे अपने साथ नोएडा ले गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही महिला ने चालक पर दबाव बनाया कि वह अपनी सारी संपत्ति उसके नाम पर कर दे। चालक ने इसका विरोध किया तो महिला उससे नाराज हो गई। उसने शादी के फोटो डिलीट करा दिए। इसके बाद वह मुरादाबाद आ गई। यहां आकर महिला ने उसे फोन किया और कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहेगी। महिला ने दो लाख रुपये की मांग की। चालक ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो महिला ने उसे दुष्कर्म के झूठे फंस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी कार्यालय से प्रार्थना पत्र को मझोला थाने जांच के लिए भेज दिया गया है।