फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman attacked with knife in protest against molestation, condition critical

छेड़खानी के विरोध में युवती पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with knife in protest against molestation, condition critical
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में देर रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रही एक युवती के साथ एक आरोपी युवक ने पहले छेड़खानी की, जब उसने विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की चीख-पुकार पर परिजन जागे तो हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात तीन बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि वह खाना खाने के बाद आंगन में ही चारपाई पर सो रही थी। उसके एक ओर दूसरी चारपाई पर मां और दूसरी ओर चारपाई पर छोटा भाई सो रहा था।
विज्ञापन

रात में किसी समय किसी ने उसे आवाज दी और जगाने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि उसने सोचा शायद भाई ने उसे जगाया है। पीड़ित ने भाई की चारपाई की तरफ देखा तो वह सोया हुआ था। इसके बाद युवती दोबारा सोने लगी। अचानक उसकी नजर अपनी चारपाई की दूसरी ओर में पहुंची तो वहां एक युवक बैठा हुआ था। उसने सिर पर कैप और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पेट और पीठ में चाकू लगने से वह घायल हो गई। पीड़ित की चीख पुकार पर परिवार के लोग जाग गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गया।

परिजनों ने आरोपी की काफी तलाश की, मगर आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना के बाद गांव में भी लोग जग गए और पीड़ित के घर आ गए। इसके बाद पीड़ित को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में अब तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed