फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman attacked with knife, case filed against husband

Moradabad News: महिला पर चाकू से हमला, पति पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with knife, case filed against husband
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर के कमला विहार पीतलनगरी निवासी राधा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2013 में जोगेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है। जोगेंद्र गुलाबबाड़ी चुंगी के पास पान सिगरेट का खोखा चलाता है। महिला कहना है कि पति शराब पीकर उसके साथ आये दिन मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहती है।
विज्ञापन

बुधवार को महिला जोगेंद्र को खाना पहुंचाने गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई थी। आरोप है कि जोगेंद्र गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने चाकू से पेट और सिर में चाकू हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी जोगेंद्र मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed