फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Witnesses did not appear in court in CA murder case, hearing postponed

Moradabad News: सीए हत्याकांड में कोर्ट में पेश नहीं हुए गवाह, सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Witnesses did not appear in court in CA murder case, hearing postponed
मुरादाबाद। बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में मंगलवार को गवाह कोर्ट में पेश नहीं होने से सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 12 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी 2023 की रात सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा, भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम और कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा को जेल भेजा गया। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि ललित कौशिक ने केशव और खुशवंत को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या कराई थी। दूसरा मुकदमा विहिप नेता संतोष पंडित पर जानलेवा हमला करने का है।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई एडीजे सात मनीष कुमार की अदालत में की जा रही है। आरोपी के वकील अभिषेक शर्मा ने बताया कि ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से तलब कर लिया गया था लेकिन कोई गवाह पेश न आने के कारण मुकदमे की सुनवाई नहीं हो पाई। अब 12 अगस्त को सुनवाई होगी। यह मुकदमा 12 फरवरी 2023 को मझोला थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर ललित कौशिक का नाम केस में शामिल किया था। इस मामले में भी मंगलवार को गवाह के पेश न होने से सुनाई टल ई।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई 12 अगस्त को

मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में एफआईआर लिखने वाला कांस्टेबल कोर्ट में हाजिर हुआ लेकिन मुकदमे के आरोपी मोहित चौधरी के जेल से न आने के कारण गवाही नहीं हो सकी। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 12 अगस्त लगा दी है। इस हत्याकांड में ललित कौशिक समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।




दुष्कर्म पीड़िता ने सुनवाई स्थानांतरण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

मुरादाबाद। दुष्कर्म पीड़िता ने स्थानांतरण प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया जबकि आरोपी ललित कौशिक के वकील की ओर से मांग की गई कि पहले गैंगस्टर के मुकदमे का निस्तारण किया जाए। अदालत ने दोनों प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के बाद मुकदमे में 12 अगस्त लगा दी है। सिविल लाइंस थाने में 13 अप्रैल 2023 को एक महिला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इसमें महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट शैलेंद्र वर्मा की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक अभिषेक भटनागर ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से स्थानांतरण प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। जिसमें मांग की गई कि मुकदमे की सुनवाई किसी अन्य न्यायालय में की जाए। ललित कौशिक की ओर से अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने भी एक प्रार्थना पत्र देते हुए मांग की है कि इस मुकदमे के निस्तारण से पहले गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे का निस्तारण किया जाना चाहिए। अदालत ने दोनों प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के बाद मुकदमे में 12 अगस्त लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed