{"_id":"606cbb468ebc3e59012baac8","slug":"without-sample-samajwadi-party-leader-son-corona-positive-city-news-mbd385480054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सैंपल सपा नेता के बेटे को बना दिया संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सैंपल सपा नेता के बेटे को बना दिया संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिना सैंपल राशन डीलर और रिटायर्ड शिक्षक को संक्रमित बना देने का मामला अभी ठंडा भी पड़ा कि ऐसा एक और मामला सामने आ गया है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के बेटे को भी बिना सैंपल कराए संक्रमित बना दिया गया है। सपा नेता का दावा है कि उनके बेटे ने सैंपल नहीं कराया। हालांकि रिपोर्ट में नाम और मोबाइल नंबर सही है, लेकिन पता गलत दर्शाया गया है।
तहसील स्कूल निवासी कैसर अली कुद्दूसी पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष हैं। वह मेयर पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनका बेटा सावेज अली की कपड़े की दुकान है। सोमवार को सावेज के फोन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉल आई और बताया गया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित होने की जानकारी होने पर पूरा परिवार सकते में आ गया है। कैसर अली कुद्दूसी का कहना है कि उनके बेटे ने कोरोना का सैंपल नहीं कराया है। फिर भी उसे पॉजिटिव बता दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से कई बार फोन आ चुके हैं। वहीं रिपोर्ट में बेटे और उनका नाम सही दर्शाया गया है। बेटे का मोबाइल भी सही दर्ज है। लेकिन पता गाड़ी खाना दर्शाया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाल में दर्ज कराई है।
रेलवे स्टेशन पर सैंपल को लगेंगी दो-दो टीमें
मुरादाबाद। संक्रमण के फैलाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर तीनों पालियों में अब दो-दो टीमें यात्रियों का सैंपल करेंगी। ये टीमें सुबह, दोपहर और रात में काम करेंगी। अभी यहां सिर्फ एक टीम काम कर रही थी।
विज्ञापन
पांच लापता संक्रमितों का नहीं चला पता, एफआईआर भी नहीं
मुरादाबाद। रिपोर्ट आने के दस दिन बाद भी लापता पांच संक्रमितों का पता नहीं लग सका है। पांच संक्रमितों के कोविड सैंपल फार्म पर दर्ज मोबाइल नंबर और पता गलत मिला था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन संक्रमितों से संपर्क नहीं हो सका है। इस मामले में अभी तक एफआईआर नहीं हो पाई है।