फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   With the arrival of December, the cold increases and the temperature drops.

Moradabad News: दिसंबर की आमद संग बढ़ी ठंड की मार, तापमान गिरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
With the arrival of December, the cold increases and the temperature drops.
मुरादाबाद। दिसंबर की दस्तक के साथ शहर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के तापमान में आई गिरावट ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो पिछले दो दिनों की तुलना में एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

औसत तापमान भी 13 डिग्री के आसपास बना रहा। विभाग का मानना है कि अगले एक सप्ताह तक ठंड और कोहरा दोनों बढ़ सकते हैं। रात में ओस गिरने और सुबह देर से धूप निकलने से गलन तेज हो गई है। कोहरे की वजह से सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिसके कारण हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कुछ स्थानों पर 50 मीटर से ज्यादा दूरी तक नजर ही नहीं आ रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान अभी 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा या धुंध पूरे हफ्ते बना रह सकता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों गेहूं की बुवाई हो रही है और यह मौसम सभी फसलों के लिए लाभकारी है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि जो लोग गेहूं बो चुके हैं और 21 दिन बीत चुके हैं वह खेतों में हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed