फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Winter broke the record of 13 years, the average temperature of the city was 8 degrees

सर्दी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, 8 डिग्री रहा शहर का औसत तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Winter broke the record of 13 years, the average temperature of the city was 8 degrees
मुरादाबाद। पिछले एक सप्ताह से चल रही शीतलहर ने पिछले 13 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस सप्ताह का औसत तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो वर्ष 2009 के बाद से सबसे कम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार तक शीतलहर चलेगी। अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने बताया कि लानिना ईयर होने के कारण इस वर्ष कड़ाके की सर्दी के दिनों में बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान से आने वाली पश्चिमी हवा भी सामान्य से अधिक चल रही है। इसके अलावा पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवा का असर है। अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। अगले 22, 23 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से दिन में धूप नहीं निकल पा रही है, जिससे लोग घरों में दुबकने को विवश हो रहे हैं। घर से लेकर बाहर तक अलाव जला लोग ठंड से राहत पाने की जुगत में हैं। ठंड बढ़ने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। शीतलहर चलने से बाजारों में ग्राहकों की चहल पहल पर भी असर हुआ है। लोग दिन ढलने के साथ बाजार से जल्दी में घर निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 92 फीसदी थी, जो शाम को 88 फीसदी दर्ज की गई। गुरुवार को पश्चिम दिशा से हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
वर्ष 2009 से 2022 तक 13 से 19 जनवरी के बीच का औसत तापमान
वर्ष औसत तापमान
2022 8
2021 15.1
2020 11.2
2019 14.5
2018 13.9
2017 12.8
2016 10.4
2015 12.9
2014 15.2
2013 14.6
2012 12.7
2011 10.5
2010 13.5
2009 9.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed