{"_id":"6646a4ad053f5104660b2e06","slug":"will-the-vegetable-market-remain-closed-on-15th-or-not-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-401997-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 15 तारीख को सब्जी मंडी बंद रहेगी या नहीं, इसके लिए होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 15 तारीख को सब्जी मंडी बंद रहेगी या नहीं, इसके लिए होगा मतदान
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रत्येक माह की 15 तारीख को सब्जी मंडी बंद रहेगी या नहीं, इस पर निर्णय अगले सप्ताह मतदान से होगा। मतदान में पंजीकृत व्यापारी संगठन के सदस्य शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को सभापति के सामने दोनों पक्षों से हुई बातचीत के दौरान मतदान पर सहमति बनी।
पिछले चार साल से प्रत्येक माह की 15 और अंतिम तारीख को बंद रहने वाली सब्जी मंडी को लेकर मंडी समिति के दो व्यापारी गुट आमने-सामने आ गए हैं। सब्जी मंडी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन प्रत्येक माह की 15 तारीख को होने वाली बंदी को व्यापारी हित के विपरीत बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग कर रहा है, जबकि फल-सब्जी विक्रेता कल्याण समिति प्रत्येक माह की 15 और अंतिम तारीख को बंदी के पक्ष में है।
मामला एसडीएम तक भी पहुंच चुका है, लेकिन दोनों गुटों के किसी एक बिंदु पर सहमत न होने के कारण यह मामला सभापति किंशुक श्रीवास्तव के पाले में डाल दिया गया था। बृहस्पतिवार को सभापति ने दोनों गुटों से जुड़े व्यापारियों को अपने कार्यालय बुलाकर वार्ता की। काफी प्रयास के बाद भी दोनों गुट अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में दोनोें गुट इस पर सहमति जानने के लिए मतदान कराने पर राजी हो गए। मंडी सभापति किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक महीने की 15 तारीख को मंडी समिति बंद रहेगी या नहीं इसके लिए मंडी के व्यापारियों की अगले सप्ताह वोटिंग कराई जाएगी। उसी के आधार पर बंदी का निर्णय होगा।
विज्ञापन
वार्ता के समय मंडी सचिव ज्योति चौधरी के अलावा सब्जी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सैनी, हरिओम गुप्ता, सुशील गुप्ता, सचिन शंखधार, मिथुन शर्मा तथा सब्जी-फल विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी, महामंत्री राजकुमार सैनी, विनोद कुमार शर्मा, राहुल शंखधार, समीर सैनी आदि मौजूद रहे।
मंडी समिति यूनियन के लिए एक अध्यक्ष का भी होगा चुनाव
मुरादाबाद। मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी के प्रत्येक माह की 15 तारीख की बंदी को लेकर व्यापारियों की दो यूनियनों के बीच उपजे विवाद के बाद अब मंडी समिति यूनियन के लिए एक अध्यक्ष भी चुना जाएगा। दोनों गुटों के व्यापारी नेताओं से वार्ता के समय यह बात सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति सभापति ने कही। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में भी अधिकारियों से वार्ता करेंगी। उसके बाद मंडी के व्यापारी अपना एक अध्यक्ष चुनेंगे। यह चुनाव प्रक्रिया भी मंडी प्रशासन की देखरेख में होगी।