{"_id":"5e6fe3eb8ebc3ea81f3f2d78","slug":"who-team-traind-doctors-to-fight-corona-city-news-mbd34339852","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ केयर स्टाफ को डब्ल्यूएचओ टीम ने दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ केयर स्टाफ को डब्ल्यूएचओ टीम ने दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के खौफ के बीच डब्ल्यूएचओ की टीम ने मुरादाबाद के चिकित्सकों और मेडिकल हेल्थ केयर स्टाफ को मरीजों की देखभाल और जांचाें को लेकर कुछ टिप्स दिए हैं। डाक्टरों और मेडिकल स्टॉफ को सलाह दी गई है कि वह इस दौरान मरीजों की देखभाल में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। मरीजों को देखते वक्त लगातार हाथों को सेनिटाइजर से साफ करते रहें। सैंपल लेते वक्त भी कुछ जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया था। डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस गोष्ठी में डब्ल्यूएचओ के एसआरटीएल डा. शाहनवाज हुसैन ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटशन के जरिए डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ को कोरोना वायरस और उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. शाहनवाज हुसैन ने बताया कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। अपने व्यवहार में परिवर्तन करके इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने सलाह दी कि विदेश यात्रा से लौटे किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। विदेश से आए अपने रिश्तेदार या परिजन को 14 दिनों तक हवादार कमरे में रखें। उसे सूखी खांसी या फिर नाक बहने और फीवर होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल से संपर्क करें। डा. हुसैन ने कहा कि वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के 143 देशों में फैल चुका है। दुनिया में कोरोना के 153575 केस और भारत में अभी तक 110 केस प्रकाश में आए हैं। यूपी में अभी तक 12 केस कोरोना के मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में 76 लोग ऐसे हैं जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं। इनकी सतत निगरानी की जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। हाथ मिलाने के बजाए हाथ जोड़कर अभिवादन करें और हाथों को छह चरणों में दो बार धोएं। छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें या फिर नाक को कोहनी के बीच में ले जाएं। बिना जरूरत के मास्क का उपयोग नहीं करें। सलाह दी कि लोग घर को पहले गर्म पानी में डिटर्जेंट डालकर साफ करें फिर सादा पानी से सफाई कर दें।
विज्ञापन
सेनिटाइजर की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल
मुरादाबाद।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर सेनिटाइजर या मास्क की निर्धारित से अधिक कीमत वसूली जाती है तो ऐसी दुकानों को सील करके दुकानदारों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए एसीएम और एसडीएम के नेतृत्व वाली टीमें छापामारी करेंगी। यदि कहीं भी अधिक कीमत वसूली का मामला सामने आया तो तुरंत कार्रवाई होगी।
सेनेटाइज होंगी बस, ऑटो और टैक्सी
- सवारी बैठाने से पहले सेनेटाइज करना जरूरी
मुरादाबाद।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने पब्लिक ट्र्रांसपोर्ट में लगे सभी वाहनों को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया है। एआरटीओ छवि सिंह ने बस, टैक्सी और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। इन सभी को मंगलवार को आरटीओ कार्यालय बुलाया गया है।
एआरटीओ छवि सिंह का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लगे सभी वाहनों को सवारी बैठाने से पहले उन्हें सेनिटाइजर से सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को कम किया जा सके। दिल्ली - एनसीआर व देश के दूसरे कई राज्यों में यह व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है। मंगलवार से यह व्यवस्था मुरादाबाद में भी लागू हो जाएगी। स्प्रे के जरिए वाहनों को सेेनेटाइज किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया है।