फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   who left his mother and lived with his grandmother

Moradabad News: मां का साथ छोड़कर दादी के साथ रहे आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
who left his mother and lived with his grandmother
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर में आठवीं के छात्र हिमांशु (16) ने बृहस्पतिवार को फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वह मां का साथ छोड़कर दादी के साथ किराये के मकान में रहता था। छोटी बहन और मामा का आरोप है कि रुपयों को लेकर बुआ के बेटे ने उसकी पिटाई की थी। जिससे परेशान होकर उसने जान दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजेंद्र सिंह जनपद न्यायालय में अर्दली थे। बीमारी के चलते करीब साढ़े चार साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। डेढ़ साल पहले राजेंद्र कुमार की पत्नी अंगूरी देवी को मृतक आश्रित कोटे में क्लर्क के पद पर नौकरी मिल गई थी। अंगूरी देवी के परिवार में बेटा हिमांशु, बेटी हिमानी, वंशिका और छोटा बेटा किशन के अलावा सास मालदेई है। 16 वर्षीय हिमांशु आठवीं कक्षा में पढ़ता था। हिमांशु के मामा विष्णु ने बताया कि तीन माह पहले अंगूरी से विवाद होने के बाद सास मालदेई हिमांशु को लेकर जयंतीपुर में चली गई थी। यहां दादी पोता ने किराये पर मकान ले लिया था। इसके बाद मालदेई ने हिमांशु को समोसे की दुकान पर काम करने के लिए लगवा दिया था।
विज्ञापन

जयंतीपुर में ही हिमांशु की बुआ गुड्डो भी रहती है। मामा का आरोप है कि बुआ के बेटे ने हिमांशु से रुपये उधार लिए थे। हिमांशु ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने हिमांशु के साथ मारपीट की थी। अंगूरी देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसने हिमांशु को फोन किया था। वह बहुत रो रहा था। इस पर मैंने उससे कहा था कि वह घर आ जाए। तब उसने फोन काट दिया था। इसके बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दादी घर लौटी तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। धक्का मारकर दरवाजा खोल कर देखा तो हिमांशु का शव लटा हुआ था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता के फोटो को सीने से लगाकर रोया था हिमांशु
हिमांशु की बहन हिमानी ने बताया कि जयंतीपुर में जिस जगह भाई किराये पर रहता था। वहीं हमारे एक रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुआ के बेटे ने उसके साथ मारपीट की थी तो वह पापा की फोटो को सीने से लगाकर रोया था। तब उसने कहा था कि वह ऐसी जगह चला जाएगा, जहां से कोई नहीं लौटता। इसका किसी को कुछ पता नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed