फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Whitewashing of Sambhal Jama Masjid begins after Allahabad High Court granted permission on March 12

UP: संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, एएसआई की टीम के साथ कमेटी के लोग भी मौजूद

Sun, 16 Mar 2025 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

UP: संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। एएसआई की टीम के साथ कमेटी के लोग भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
Whitewashing of Sambhal Jama Masjid begins after Allahabad High Court granted permission on March 12
जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू - फोटो : X @ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित जामा मस्जिद में रविवार की सुबह रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। मजदूरों ने संभल जामा मस्जिद की दीवारों पर पुताई का काम शुरू कर दिया है। एएसआई की टीम के साथ कमेटी के लोग मौजूद हैं। 
विज्ञापन


संभल जामा मस्जिद की सफेदी करने का काम जिस व्यक्ति को सौंपा गया है, उसका कहना है, "... कुल आठ लोग काम पर हैं... हम एक सप्ताह के भीतर काम पूरा कर देंगे। हमें केवल मस्जिद की सफेदी करने का निर्देश दिया गया है। हमें एएसआई द्वारा यह काम सौंपा गया है..."
विज्ञापन


इससे पहले, शनिवार को टीम पेंटर के साथ जामा मस्जिद पहुंची थी लेकिन कुछ देर रुकने के बाद टीम लौट गई। इसके चलते पुताई का काम शुरू नहीं हो सका था। एएसआई की टीम ने पुताई का काम रविवार की सुबह से शुरू कराने की बात जामा मस्जिद कमेटी से कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 मार्च को उच्च न्यायालय ने पुताई और सजावट का आदेश किया था। साथ ही यह भी कहा था कि इस पुताई और सजावट के कार्य की निगरानी एएसआई द्वारा की जाएगी। इसी क्रम में 13 मार्च को एएसआई की टीम जामा मस्जिद पहुंची थी। 

बाहरी हिस्से के साथ अंदर के परिसर का भी निरीक्षण किया था। उन स्थानों को टीम ने देखा था जहां पुताई की जानी है। मस्जिद के बाहरी हिस्से पर पुताई के लिए आदेश किया गया है।

शनिवार को तीन सदस्यीय टीम तीन पेंटर के साथ जामा मस्जिद में पहुंची थी। कुछ हिस्से में पेंटर ने सफाई की थी। स्थानीय स्तर पर भी पेंटर और श्रमिकों की व्यवस्था की गई है। 

यह भी पढ़ें: UP: संभल में एएसआई की टीम ने की जामा मस्जिद की नापतोल; पुताई के काम की करेगी निगरानी

उपद्रवियों के पोस्टर जामा मस्जिद की दीवार से हटाए गए
जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर पोस्टर लगाने की वजह से विवाद खड़ा हो गया था उन पोस्टर को एएसआई की टीम ने शनिवार को हटवा दिया है। यह पोस्टर पुताई किए जाने के लिए हटाए गए हैं। इन हिस्सों की सफाई भी कराई गई है। 74 उपद्रवियों के पोस्टर दीवार पर लगा दिए थे। इन पोस्टर के लगाने का विरोध जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा किया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed