फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When there was a ruckus in the police station, the accused of rape was arrested the very next day.

थाने में हंगामा हुआ तो अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया दुष्कर्म का आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
When there was a ruckus in the police station, the accused of rape was arrested the very next day.
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने में दुष्कर्म पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना और छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया था कि उसकी बेटी (15) नौवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी सोनू एक साल से उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। महिला ने बताया कि वह 20 फरवरी को बाहर गई थी। घर में नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सोनू ने गले पर चाकू रखकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उस समय आरोपी सोनू मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। जिससे डरकर पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। आरोपी सोनू ने 6 जून की शाम को भी घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। शुक्रवार को परिवार वालों का सब्र टूट गया और उन्होंने थाने में जाकर हंगामा किया था। हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी सोनू को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed