फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When she got cheated in love, the woman cried bitterly in front of the CO

प्यार में मिला धोखा तो सीओ के सामने फूट फूट रोई महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
When she got cheated in love, the woman cried bitterly in front of the CO
मुरादाबाद। प्यार में छली गई तलाकशुदा महिला सोमवार को सीओ के सामने फूट-फूट कर रोने लगी। सीओ ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने आपबीती सुनाई। महिला थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। करीब दो साल पहले युवती की मुलाकात कटघर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। युवती ने बताया कि एक महीने पहले युवक ने उससे निकाह कर लिया था। इसके बाद पीड़ित और युवक किराये का मकान लेकर रह रहे थे। पीड़ित ने बताया कि चार दिन पहले पति ने अपने परिजनों को फोन किया और उसने निकाह करने की बात बता दी थी। आरोप है कि इस पर पति के परिजन भड़क गए और उन्होंने युवक को तुरंत अकेले घर आने के लिए कहा। पति परिवार से बात करने की बात कहकर चला गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आए। पीड़ित को भी फोन कर बताया कि अब वह उसे अपने साथ नहीं रख सकता है। युवती ने रोते हुए बताया कि अब वह अपने परिवार में भी वापस नहीं जा सकती है। पति और ससुराल वाले भी उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की जांच कर केस दर्ज करने के आदेश गए दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed