फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When Her Own Sister Became Her Rival a Woman Conspired with Her Husband to Murder Her

साली, षड्यंत्र और हत्या: सगी बहन को पहले बनाया सौतन, फिर पति के साथ मिलकर किया कत्ल; पढ़ें दोनों का कबूलनामा

Wed, 08 Apr 2026 10:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 10:48 PM IST
सार

संपत्ति हड़पने ठेकेदार मुकेश ने साली ज्योति से न्यायालय विवाह किया। बाद में, मुकेश और पत्नी सुमन ने ज्योति का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
When Her Own Sister Became Her Rival a Woman Conspired with Her Husband to Murder Her
दंपती ने ज्योति की जान ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के मैनाठैर के तारावाली मिलक निवासी ठेकेदार मुकेश ने बीमार साली ज्योति (22) से उसके हिस्से की संपत्ति हड़पने के लिए कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों बहनें ठेकेदार के घर में एक साथ रहने लगीं। रात में ज्योति को दौरा पड़ा तो सगी बहन सुमन ने ही पति के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि संभल जिले के सदीरनपुर निवासी राम अवतार खेतीबाड़ी और मजदूरी करते हैं। रामअवतार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। चार बेटियों में तीन बेटियों की शादी हो चुकी थी। चौथे नंबर की बेटी ज्योति अविवाहित थी जबकि बेटा कोई नहीं है। ज्योति को दौरा पड़ने की बीमारी थी। तीसरे नंबर की बेटी सुमन की शादी मैनाठेर के तारावाली मिलक निवासी मुकेश के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश और सुमन के चार बच्चे हैं। मुकेश पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करता है। छह मार्च 2026 की रात करीब आठ ज्योति की तबीयत खराब हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर मुकेश अपनी ससुराल पहुंचा और ज्योति का इलाज कराने के बहाने उसे अपने साथ ले गया था लेकिन कई दिन बाद भी ज्योति घर नहीं लौटी तब राम अवतार ने अपनी दूसरी बेटी सुमन से बात की तो उसने बताया कि ज्योति और उसके पति ने कोर्ट मैरिज कर ली है।

विज्ञापन

दोनों मुरादाबाद में रह रहे हैं। कुछ दिन बाद सुमन ने ज्योति और मुकेश को अपने घर बुला लिया। 26 मार्च की रात ज्योति की अचानक मौत हो गई थी। सुमन और मुकेश ने राम अवतार को बताया कि दौरा पड़ने से ज्योति की मौत हो गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगा घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। बुधवार को पुलिस ने सुमन और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सुमन और मुकेश ने बताया कि 26 मार्च को ज्योति को दौरा पड़ गया था। इसी दौरान सुमन ने उसका गला घोंट दिया और मुकेश ने उसके पैर पकड़ लिए थे। बुधवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed