फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When her husband stopped her from using Instagram, the woman took her jewellery and left.

Moradabad News: पति ने इंस्टाग्राम चलाने से रोका तो जेवर लेकर चली गई महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
When her husband stopped her from using Instagram, the woman took her jewellery and left.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके पति ने इंस्टाग्राम चलाने से रोका तो उसने पति के साथ अभद्रता की। पति की गैर मौजूदगी में वह घर से नकदी और जेवर लेकर चली गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर में रहने वाले युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई थी। दंपती का दो साल का एक बेटा है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम ने अपने नाम से आईडी बना रखी है। वह दिन भर इंस्टाग्राम पर किसी से चैटिंग करती थी। युवक ने उसे कई बार टोका की वह इंस्टाग्राम आईडी बंद कर दे लेकिन उसने अपनी आईडी बंद नहीं की। बेटा भी सारा दिन रोता रहता था लेकिन पत्नी बच्चे पर भी कोई ध्यान नहीं देती थी। युवक का कहना है कि 30 जनवरी को वह जब काम पर चला गया तो उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी का इंस्टाग्राम वाला साथी घर आ गया और उसे अपने साथ ले गया है। युवक का कहना है कि पत्नी घर से नकदी और जेवर भी ले गई है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed