फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When Gulnawaz pointed his pistol at her, Rukhsana said, "Keep the toy in your pocket, I have seen many."

Moradabad News: गुलनवाज ने तमंचा ताना तो बोली रुखसाना....खिलौना अपनी जेब में रख ले, बहुत देखे हैं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
When Gulnawaz pointed his pistol at her, Rukhsana said, "Keep the toy in your pocket, I have seen many."
मुरादाबाद। बुधवार की रात आठ बजे रुखसाना अपने घर में खाना बना रही थी। उसके चारों बेटे और तीनों बेटियां भी घर में ही मौजूद थे। रुखसाना और गुलनवाज के बीच नशे को लेकर बहस चल रही थी। रुखसाना ने उसे नशेड़ी कह दिया था। इसी पर गुलनवाज ने तमंचा निकालकर रुखसाना की तरफ तान दिया। तमंचा देख रुखसाना कहने लगी...इस खिलौने को जेब में रख ले। बहुत देखें हैं। इसी पर गुलनवाज ने तमंचे से गोली चला दी। रुखसाना की बेटी जैनब ने यह बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक शकील ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी साहिबा की शादी पांच साल पहले मोती मस्जिद निवासी गुलनवाज के साथ की थी। साहिबा को अभी कोई संतान नहीं हैं। दो माह पहले साहिबा और गुल नवाज भी इसी मकान में आकर रहने लगे थे। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे शकील ई रिक्शा चलाने गए थे जबकि उसकी तीनों बेटियां साहिबा, जैनब, अक्शा और चार बेटे अरशद, कैफ शमी व सफी हैं। दूसरे नंबर की बेटी जैनब ने बताया कि सास दामाद के बीच बहस चल रही थी। इसी दौरान गुलनवाज ने तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी दी। मां ने बस इतना ही कहा कि यह खिलौना अपनी जेब में रख ले बहुत देखे हैं ऐसे खिलौने। इतनी बात सुनकर गुल नवाज भड़क गया और गोली मार कर बोला देखा- खिलौने का कमाल।
विज्ञापन


कैफ पर भी किया हमले का प्रयास
मुरादाबाद। जैनब का कहना है कि मेरे भाई कैफ ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उस पर भी गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन तमंचे में कारतूस लोड नहीं हो पाया। जिस कारण आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रसोई से लेकर नाली तक खून ही खून
मुरादाबाद। घटना के समय रुखसाना रसोई में मौजूद थी। रसोई में खून ही खून हो गया। फोरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद चली गई तो रसोई में पानी चला दिया गया। जिसके बाद खून नाली तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed