फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When father went to jail, son started smuggling hashish, arrested

Moradabad News: पिता जेल गया तो बेटे ने शुरू कर दी चरस की तस्करी, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
When father went to jail, son started smuggling hashish, arrested
मुरादाबाद। पिता के जेल जाने के बाद बेटे विशाल ने चरस की तस्करी शुरू कर दी। मंगलवार रात पुलिस ने विशाल को सोनकपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर उससे 1100 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार देर रात आदर्श कॉलोनी निवासी रामबाबू को चरस की तस्करी में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे चरस भी बरामद की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। रामबाबू के जेल जाने के बाद उसके बेटे ने चरस की तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार रात विशाल सप्लाई पहुंचाने सोनकपुर ओवरब्रिज के पास जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी के पास से 1100 ग्राम चरस बरामद की है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed