फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wheat procurement: Farmers haven't received payments worth Rs 19.74 crore

गेहूं खरीद : किसानों को नहीं मिला 19.74 करोड़ रुपये का भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: Farmers haven't received payments worth Rs 19.74 crore
मुरादाबाद। अभी तक जिले में छह एजेंसियों के माध्यम से गेहूं की 75.20 प्रतिशत खरीद हो चुकी है लेकिन किसानों को 19.74 करोड़ रुपये गेहूं का बकाया नहीं मिला है। डिप्टी आरएमओ ने क्रय एजेंसियों को चेताया है कि बगैर भुगतान किए एजेंसियां खरीद न करें। संबंधित एजेंसियों को उच्चाधिकारियों के माध्यम से नोटिस जारी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने जिला विपणन विभाग को गेहूं खरीद के लिए 29,500 क्विंटल का लक्ष्य दिया है। यह खरीद 15 जून तक करनी है। जिला विपणन विभाग के अनुसार, क्रय एजेंसियां एफसीएस, पीसीएफ, नैफेड, यूपीसीयू, यूपीएसएस के माध्यम से 22,183 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें सर्वाधिक नैफेड की 7,561 क्विंटल और 10,013 क्विंटल की खरीद शामिल है।
विज्ञापन

क्रय एजेंसियों ने अभी तक 38.04 करोड़ अर्थात 65 प्रतिशत का भुगतान किया है लेकिन किसानों को अभी 19.74 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। जिले में सबसे अधिक बकाया नैफेड एजेंसी पर 9.12 करोड़ रुपये है। एफसीएस पर 7.74 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से भुगतान के लिए शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा का कहना है कि अभी काफी समय है। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाएगा लेकिन भुगतान अहम समस्या है। क्रय एजेंसियों को चेताया गया है कि किसानों का बकाया भुगतान अतिशीघ्र करें। बगैर भुगतान किए खरीद न करें। एडीएम प्रशासन के माध्यम से संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कराए जाएंगे। इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed