फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Westerly winds are increasing the night temperature

Moradabad News: पछुआ हवाएं बढ़ा रहीं रात का तापमान, लगातार गर्मी बढ़ने का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds are increasing the night temperature
मुरादाबाद। हर दिन मौसम का मिजाज सख्त होता जा रहा है। पछुआ हवा चलने के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि गर्मी में अब बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ था। इसकी वजह से धूप की तपिश भी तेज हो गई। दिन में तेज हवा चलने की वजह से काफी परेशानी हो रही थी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 38 फीसदी थी, जो शाम को 27 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं में नमी नहीं होती है। इसलिए वातावरण गर्म हो रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बारिश न होने की वजह से मौसम और शुष्क हो जाएगा। इसकी वजह से गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article