फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wedding done by Martimonial site

मैटरीमोनियल वेबसाइट के जरिये तय हुआ था रिश्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
wedding done by Martimonial site
कांठ रोड प्रकाश एलक्लेव की रहने वाली मां नेहा बेटी रियांशी घर के बाहर खड़ी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। नेहा और मनीष का रिश्ता मैटारीमोनियल वेबसाइट के जरिये तय हुआ था। परिजनों की रजामंदी के बाद रिश्ता तय होने के तीन माह बाद ही दोनों की शादी भी हो गई। कुछ दिन दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक चला। इसके बाद शक ने वैवाहिक जीवन में ऐसा जहर घोला कि बात बिगड़ती चली गई। नेहा को धरने पर बैठना पड़ गया।
विज्ञापन

नेहा का परिवार अलीगढ़ में रहता है। परिवार के लोग नेहा के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। इधर मनीष को भी शादी के लिए लड़की की तलाश थी। दोनों ने जीवन साथी डॉट कॉम वेबसाइट पर तलाश शुरू की। यहां दोनों की मुलाकात हो गई। इसके बाद नेहा और मनीष के परिवार वाले मिले। जनवरी 2017 में रिश्ता तय हो गया था। इसके बाद 18 अप्रैल 2017 को शादी हो गई। लेकिन जल्द ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई। घर में आए दिन विवाद होने लगा। यहां तक मारपीट होने लगी। नेहा का आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

बचपन में सिर से उठ गया था पिता का साया, ताऊ ने की परवरिश
मुरादाबाद। नेहा के पिता विनय राय अलीगढ़ निवासी थे। सड़क हादसे में उनका देहांत हो गया था। बताया जा रहा है कि उस वक्त नेहा की उम्र मात्र एक साल थी। नेहा के सिर से पिता का साया उठा तो मुरादाबाद के कोठीवाल नगर में रहने वाले ताऊ हरीश राय ने नेहा की परवरिश की। उन्होंने ही नेहा की शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति बोला, मेरे लिए व्रत रखा तो कॉल क्यों नहीं की, पत्नी ने कहा, मेरी कॉल रिसीव नहीं की
मुरादाबाद। पति मनीष डोडा का कहना है कि जब नेहा मेरे लिए घर आई थी और करवाचौथ का व्रत भी रखा था तो वहां धरने पर बैठने से अच्छा होता कि वह मुझे एक कॉल कर लेती। इसके बाद मैं अगर उससे मिलने नहीं आता तो गलत बात थी। नेहा ने मुझे कोई कॉल नहीं किया। पत्नी नेहा ने बताया कि वह सुबह अपनी बच्ची को लेकर ससुराल आई थी। पति को कई कॉल की। लेकिन उन्होंने मेरी कॉल रिसीव नहीं किया। उन्हेें मुझे और मेरी बच्ची की कोई चिंता नहीं है। अगर चिंता होती तो वह मुझसे मिलने जरूर आते।

एक साल पहले भी हो चुका हैं विवाद
मुरादाबाद। करीब एक साल पहले भी मनीष के घर में विवाद हुआ था। तब नेहा ने मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इसके जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला को घर से बाहर निकाला। तब महिला अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed