फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather will be clear on Deepawali, cold weather will start after November 15

दीपावली पर साफ रहेगा मौसम, 15 नवंबर के बाद शुरू होगी कड़ाके की ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Weather will be clear on Deepawali, cold weather will start after November 15
मुरादाबाद। इस बार दीपावली पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 नवंबर से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार जिले में बहुत अधिक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन

इस बार मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। अक्तूबर में ही कई दिन बारिश हो चुकी है। 17 से 19 अक्तूबर तक जिले में बारिश हुई, इसलिए लोगों को चिंता है कि कहीं खराब मौसम दीपावली का मजा फीका न कर दे, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार दीपावली पर मौसम एकदम साफ रहेगा। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम खुल गया है। इसलिए इस बार दीपावली पर मौसम एकदम साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा, सुबह धूप निकलेगी और रात को मौसम में ठंडक रहेगी।
विज्ञापन

दीपावली पर 16 से 17 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। डॉ. सिंह के अनुसार दीपावली के बाद 15 नवंबर के आसपास से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। इस बार मौसम में लानीना कंडीशन बनी हुई है, जिस साल भी ये लनीना कंडीशन होती है उस साल कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसलिए इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना बनी हुई है। 15 नवंबर के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी और दिसंबर में इस बार बहुत कड़ाके की ठंड होगी। पिछले सालों का रिकार्ड टूटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed