फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather patterns changed, 9.8 mm rain fell

Moradabad News: बदला मौसम का मिजाज, 9.8 मिमी हुई बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Weather patterns changed, 9.8 mm rain fell
मुरादाबाद। अप्रैल माह में शुरुआत से हो रही तापमान में बढ़ोतरी रविवार को थम गई। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से रविवार को 9.8 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह धूप निकली थी लेकिन कुछ समय बाद ही बादल छाने लगे। दस बजे तक घने बादल होने से अंधेरा जैसा वातावरण बन गया और फिर झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश के बाद फिर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम तक बादल और बूंदाबांदी जैसा ही वातावरण था। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को बारिश 9.8 मिलीमीटर हुई है।
विज्ञापन

इसकी वजह से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 43 फीसदी थी और शाम को 58 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति सुबह पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही और शाम को पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। सोमवार को भी बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed