फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather forecast to remain clear on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर मौसम साफ रहने का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Weather forecast to remain clear on Mahashivratri
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के व्यतीत होने के बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सिर्फ 24 घंटे तक ही था। बुधवार शाम तक यह समाप्त हो गया है। 25 फरवरी को पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बन सकता है, लेकिन मुरादाबाद में इसका ज्यादा असर होने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह बहुत हल्का है। इसके बाद दिन के साथ रात में भी तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। एक मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। बुधवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। हल्के बादल छाने के अलावा तेज हवा चल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed